Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात चुनाव में हिंदुत्व के रास्ते पर चलेगी कांग्रेस की गाड़ी

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात चुनाव में हिंदुत्व के रास्ते पर चलेगी कांग्रेस...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में जाने का निर्णय लिया है। वही अब गुजरात मे कांग्रेस ने एक बार पुनः अपनी धमाकेदार एंट्री करने के लिए सॉफ्ट हिन्दू का रास्ता अपना लिया है और अब वह इसी रास्ते पर चलकर भाजपा को मात देंने की फिराक में है। 

कांग्रेस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात मे कांग्रेस हिन्दू मंथन शुरू करने जा रही है इस कड़ी में कांग्रेस जगह जगह दुर्गा पूजा, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और अन्य देवी देवताओं से जुड़े अनुष्ठान करवाएगी। वही सूत्रों का कहना है कि गुजरात भेदने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर होंगे और सौराष्ट्र में जनता को सम्बोधित करेंगे। 

विशेषज्ञों का कहना है की गुजरात मे कांग्रेस की नजर उत्तर गुजरात पर है यहां 32 सींटें है जिंसमे से 12 सींटो पर भाजपा का राज है और 20 सींटो पर कांग्रेस की दावेदारी है कांग्रेस इस बार अपनी रणनीति में परिवर्तन कर अपनी सींटो की संख्या में इजाफा करना चाहती है। कांग्रेस की ओबीसी वोट बैंक पर उम्दा पकड़ है और गुजरात मे कांग्रेस इसी के माध्यम से जनता को भेदना चाहती है। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक पटेल को लेकर बोले नितिन पटेल, गलती सुधारने का मौका मिलना ही चाहिएl

जानकारी के लिए बता दें पिछली बार गुजरात मे हुए चुनाव में कांग्रेस ने हिन्दू कार्ड खेला था और जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंदिर मंदिर मांथा टेका था। हालाकि अब एक बार पुनः गुजरात मे कांग्रेस हिंदुत्व की राजनीति करने जा रही है और जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने अपने हिन्दू संगठन को मजबूत करने का प्रयास आरंभ कर दिया है। गुजरात मे कांग्रेस की धमक ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की तुलना में उम्दा है लेकिन शहरी इलाके में भाजपा के सामने कांग्रेस को जनता कम स्वीकार रही है। लेकिन अबकी बार कांग्रेस शहरी जनता को अपने खेमे में कर अपना 27 वर्षो का वनवास खत्म करना चाहती है। 

जानकारी के लिए बता दें गुजरात मे आदिवासी वोट बैंक खूब है आदिवासी वोट बैंक को गुजरात मे गेम चेंजर कहा जाता है और यही निर्धारित करता है की गुजरात मे कौन सत्ता में आएगा। वही अब गुजरात कांग्रेस की नजर आदिवासी वोट बैंक पर टिकी हुई है और वह इसे अपने खेमे में करके भाजपा का चक्रव्यूह तोड़ना चाहती है। भिलोडा और खेडब्रह्मा जैसे इलाके में कांग्रेस बुधवार से नवसंकल्प जन सम्मलेन की शुरुआत कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related