Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे जहां इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही अभी हाल ही में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। हार्दिक के दर्द से अभी कांग्रेस उभर नहीं पाई की अब पार्टी के लोकप्रिय दलित नेता जिग्नेश मेवानी चर्चा में आने लगे है क्योंकि लोकप्रिय दलित नेता जिग्नेश मेवानी को सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जिग्नेश मेवानी के गुजरात से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि जिग्नेश मेवानी गुजरात से बाहर अब बिना परमीशन के नहीं जा सकते हैं।
जानकारी के लिए बात दें यह फैसला कोर्ट ने उस मामले में सुनाया है जब जिग्नेश मेवानी ने पांच साल पहले बिना इजाजत के मार्च निकाला था जिसके चलते उनके ऊपर तहरीर दर्ज की गई थी। इस मामले में पिछले महीने मजिस्ट्रेरल कोर्ट ने जिग्नेश को तीन माह की सजा सुनाई थी जिससे बचने के लिए उन्होंने सेशन कोर्ट में मामला घसीटा था वही उनके बाद उन्हें जेल जाने से राहत मिली थी और कोर्ट ने जिग्नेश को जमानत पर छोड़ा था। लेकिन अब कोर्ट ने कहा है कि वह गुजरात के बाहर बिना इजाजत के नहीं जा सकते हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया है कि मेवानी और दूसरे आरोपी अपने पासपोर्ट जमा करवाएंगे जिससे वे कही भी बाहर ट्रैवल ना कर सकें।
Read also: Gyanvapi Mosque Controversy : शिवलिंग पर भागवत के बयान का शिवसेना ने किया समर्थन
कोर्ट के इस फैसले पर जिग्नेश मेवानी ने कहा है कि गुजरात की वर्तमान सरकार उन्हें परेशान कर रही है। कोर्ट के फैसले को मैं स्वीकार करता हूँ लेकिन यह सच है कि यह सरकार कोई मौका नहीं छोड़ती मुझे परेशान करने का। क्योंकि आज मेरी छवि पूरे देश मे मजबूत हो रही है मैं एक ऐसा नेता हूँ जो की आज पूरे देश की पसन्द बना हुआ है। ऐसे में बीजेपी डर गई है लेकिन मुझे खुशी है कि मैं गरीबों के काम आया।

