Gujarat Chunavi Dangal: तीस्ता बनी भाजपा का हथियार कैसे लगेगी गुजरात मे कांग्रेस की नैया पार

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: तीस्ता बनी भाजपा का हथियार कैसे लगेगी गुजरात मे...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात मे जहां इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को हैं वही एक बार पुनः गुजरात, गुजरात दंगे के दबे मुद्दों की आंच में झुलसने लगा है। कोर्ट ने नरेंद्र मोदी पर लगे गुजरात दंगे के आरोपों को अर्थहीन बताते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है। वही इस मामले में जकिया जाफरी द्वारा दायर याचिका को खरिज कर दिया करते हुए तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ जांच के आदेश दिये। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात आप की गलती विधानसभा चुनाव में आप को पड़ेगी भारी – आप कार्यकर्ता

25 जून को एटीयस की टीम ने तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लिया और उन्हें पूंछताछ हेतु मुंबई से अहमदाबाद लाया गया।  वही अब अगर इन गुजरात दंगे के राजनीतिक परिपेक्ष्य को समझे तो इसका अचानक से हवा पकड़ना और मोदी को मामले में क्लीन चिट मिलना एवं तीस्ता सीतलवाड़ के माध्यम से कांग्रेस को टारगेट करना भी शामिल हैं। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर मोदी को इस मामले में क्लीन चिट दी लेकिन राजनेता इसे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग कर सकते हैं। 

क्योंकि राजनीति दल तीस्ता सीतलवाड़ के माध्यम से कांग्रेस पर कटाक्ष कर रहे हैं उनका कहना है कि तीस्ता सीतलवाड़ ने एक विशेष राजनीक दल से संपर्क साध कर गुजरात मे मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने जकिया जाफरी की भावनाओं के साथ खेला। तीस्ता सीतलवाड़ के पीछे बड़े राजनीति दल कांग्रेस व सोनिया गांधी का हाँथ था।  

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्यों राजनीतिक विशेषज्ञय बोले गुजरात की इस सींट पर भाजपा की जीत पक्की

भाजपा पूरी तरह से इस विधानसभा चुनाव में तीस्ता सीतलवाड़ के कंधे पर बंदूक रखकर कांग्रेस को घायल करने की कोशिश करेगी। जनता के बीच कांग्रेस के वोट बैंक को तोड़ने की कवायद में लगी भाजपा के लिए यह अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगा क्योंकि उनके बड़े नेता पर लगे आरोप अर्थहीन हो गए हैं और गुजरात दंगे में कही न कही कांग्रेस को जोड़ा जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...