Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे विधानसभा चुनाव होने को है वही गुजरात के जाने माने राजनीतिज्ञ के रूप में विख्यात नितिन भाई रतीलाल भाई पटेल का दबदबा कायम है। यह एक ऐसे राजनीतिज्ञ है जिनकी पहचान किसी पार्टी विशेष से नहीं बल्कि उनके व्यक्तिगत स्वरूप से है।
यह वैसे तो गुजरात के मेहसाणा विधानसभा से विधायक है और पाटीदार समाज पर इनका दबदबा बना हुआ है। क्योंकि यह खुद इस समाज से जुड़े हुए हैं और उनके समर्थन में खड़े रहते हैं।अगर हम इनके राजनीतिक करियर की बात करें तो वह नगरपालिका सदस्य बनने से आरम्भ हुआ था और 1990 में यह प्रथम बार विधायक बने।
इनका गुजरात मे अपनी विधानसभा पर कुछ ऐसा दबदबा कायम है कि यह यहां से लगातार 31 दफ़ा विधायक चुने जा चुके हैं। 1995 इन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला। लेकिन इन्हें कभी भी मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं मिला हालांकि इनका नाम मुख्यमंत्री की लिस्ट में चार बार रखा जा चुका है।
नितिन पटेल एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन नीतियों के चलते पाटीदार समाज पर अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है। इसकी वजह से बीजेपी का कद पाटीदार समाज मे काफी ऊंचा है और यह भाजपा की विजय यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

