पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के समय यह बात भी सामने आयी थी कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की रेकी करवाई थी ताकि एक्टर से काले हिरन मामले में बदला ले सके, यह रैकी तीन लोगों ने मिलकर की थी जिनमें से एक कपिल पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को सुबह के समय पार्क में एक पत्र मिला था जिसमें सलमान का हश्र भी सिद्धू मुसेवाला जैसा करने की बात लिखी थी.
पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूसेवाला कांड में गिरफ्तार आरोपियों में से एक कपिल पंडित ने पूछताछ के दौरान क़ुबूल किया कि उसने संतोष यादव और सचिन बिश्नोई के साथ मिलकर सलमान खान की मुंबई में रेकी की थी ताकि उसे निशाना बनाया जा सके, यह रेकी उसने लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर की थी.
बता दें कि सलमान खान को जान से मारे जाने की मिली धमकी के बाद एक्टर ने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखने के लाइसेंस माँगा था जो उन्हें दे दिया गया है. लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. हालाँकि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को दी जाने वाली धमकी भरे लेटर के बारे में दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ करने साफ़ तौर से इंकार कर दिया था.

