आमिर खान की नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बॉयकॉट कॉल के बाद अब एक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है. इसके अलावा आमिर खान पर सेना का अपमान करने की भी बात गयी है. आमिर खान के खिलाफ दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने दर्ज कराई है, एक्टर के खिलाफ धारा 153, 153A, 298 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. विनीत जिंदल ने साथ ही फिल्म के डाइरेक्टर और प्रोडक्शन के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है.
दर्ज शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में दिखाया गया है कि एक मंदबुद्धि व्यक्ति को कारगिल जंग के लिए सेना में भर्ती कर लिया गया जबकि सभी को मालूम है कि सेना में ऐसा संभव नहीं, शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट व्यक्ति को ही सेना में नौकरी मिलती है, यह सेना का एक तरह से अपमान है. शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि फिल्म में धर्म को लेकर भी विवादित टिप्पणी की गयी है, फिल्म के एक सीन में आमिर खान पाकिस्तान के एक सैनिक के सवाल के जवाब में पूजा पाठ को मलेरिया बताते हैं. वकील के मुताबिक आमिर खान के इस डायलॉग से हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. आमिर खान चूंकि एक बड़े सेलेब्रेटी हैं, उनके लाखों करोड़ों फॉलोवर हैं, इसलिए उनके द्वारा कही गए बातों का असर पड़ता है.
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा भले ही 11 अगस्त को रिलीज़ हुई है मगर आमिर की इस फिल्म के बहिष्कार के लिए मुहीम पहले से ही चल रही है. दक्षिण पंथी विचारों से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर बाकायदा इस फिल्म के बहिष्कार के लिए अभियान चला रखा है, इस अभियान में भाजपा के कई सांसद भी साहिल है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हैं जिनमें देखा जा सकता है कि सिनेमाहाल में लोगों से फिल्म के बायकाट की अपील की जा रही है. वैसे फिल्म की बात करें तो उसपर लोगों के मिक्स रिव्यु मिल रहे हैं, कमाई के मामले में फिल्म उम्मीद से काफी पीछे है, हो सकता है इसके पीछे एक वजह फिल्म का बहिष्कार हो.

