Raju Srivastava Health: हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर, रिश्तेदारों का दिल्ली पहुंचाना जारी

एंटरटेनमेंटRaju Srivastava Health: हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर, रिश्तेदारों...

Date:

नई दिल्ली। हास्य अभिेनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हार्टअटैक के बाद राजू श्रीवास्तव को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक राजू श्रीवास्तव ब्रेन डेड की स्थिति में धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। बता दें गत 10 अगस्त से दिल्ली में एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्वत को आज नौवे दिन भी होश नहीं आया। राजू को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। इस बीच राजू श्रीवास्तव के करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो चुका है। इलाज के बाद भी राजू श्रीवास्वत को हल्के दिल के दौरे पड़े। जिसने इलाज कर रहे चिकित्सकों को चिंता में डाल दिया है। इसके चलते रात को उनके सिर का सीटी स्कैन कराया गया।

Read also: IND vs ZIM: टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से चटाई धूल

इससे पता चला है कि उनके दिमाग में सूजन आ गई है। दिमाग की सूचन को उतारने के लिए राजू को एक इंजेक्शन दिया गया। एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि सुबह एम्स के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा। वह लगभग डेड की स्थिति में पहुंच रहा है। इस बीच हार्ट में भी परेशानी आ रही है। बता दें कि एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव का इलाज डाक्टर नीतिश नाइक कर रहे हैं। एम्स में भर्ती हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। गत 10 अगस्त से राजू वेंटिलेटर पर पडे़ हैं और लगातार आज शुक्रवार को उन्हें होश नहीं आया है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक ब्रेन के ऊपरी हिस्से का इलाज करते समय उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो एम्स में भर्ती राजू की हालत पहले से और अधिक गंभीर हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related