कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में हवा में दो विमानों के बीच आपस में हुई टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। आधिकारिक बयानों के अनुसार बीच हवा में दो विमानों के बीच टक्कर हुई है। बताया जाता है कि हादसा दोनों विमानों की लैंडिंग के दौरान हुआ है। हादसे में मारे गए लोगों के बारे में हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। विमानों के बीच टक्कर का यह हादसा कैलिफोर्निया के वाटसनविले सिटी में उस समय हुआ जब दो छोटे विमानों को एक स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरने की एक साथ अनुमति दी गई। ट्विटर पर पोस्ट किए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों विमानों के बीच हवा में टकराने के बाद बचाव दल वाटसनविले म्युनिसिपल घटनास्थल हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। हादसा अमेरिका के समय के अनुसार दोपहर करीब 2 बजकर 56 मिनट पर हुआ है। हादसा किन कारणों से हुआ इसको लेकर अभी जांच की जा रही है। हादसे का कारण फिलहाल अभी अज्ञात है।
Read also: जेवर एयरपोर्ट: नोएडा में बनाया जाएगा सुपर फास्ट स्पेशल कॉरिडोर, बोर्ड बैठक में पास होगी मंजूरी
घटना को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है। प्रशासन के ओर से जारी बयान में कहा है कि दिन के दौरान और अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि बताया जाता है कि हादसे में करीब छह से अधिक लोग मारे गए हैं। दोनों विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर के बाद दोनों विमानों में आग लग गई। जिसके बाद दोनों तेजी से नीचे की ओर गिर गए।

