भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, खुद को बताया कोबरा

फीचर्डभाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, खुद को बताया कोबरा

Date:


भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, खुद को बताया कोबरा

कोलकाता: बीजेपी में शामिल होते ही अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने तेवर दिखा दिए, कोलकाता में आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही मिथुन चक्रवर्ती ने ब्रिगेड ग्राउंड की रैली के मंच से कहा, “मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे.” उन्होंने कहा, “मुझे बंगाली होने पर गर्व है. मैं पूरा कोबरा हूं. अगर मैंने डसा तो तुम फोटोग्राफ बन जाओगे.”

पहले से ही थीं अटकलें
तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार फ़िल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस बात की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं कि वो इस रैली में शामिल होंगे और बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

मोदी की रैली से पहले ही थामा बीजेपी का दामन
पीएम मोदी की यह रैली कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रही है। प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी में शामिल कराया गया। उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्य के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा

हाथों में उठाया भाजपा झण्डा
इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती काला चश्मा और काली टोपी पहने मंच पर पहुंचे। उन्हें मंच पर कैलाश विजयवर्गीय के बगल में बैठाया गया। बाद में उन्हें पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी की गई। भाजपा नेताओं ने चक्रवर्ती को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता ने मंच पर ही भाजपा का झंडा हाथों में लेकर लहराया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related