प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में खोला रेस्तरां, मिलेंगे भारतीय व्यंजन

हॉलीवुडप्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में खोला रेस्तरां, मिलेंगे भारतीय व्यंजन

Date:


प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में खोला रेस्तरां, मिलेंगे भारतीय व्यंजन

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा एक कामयाब अभिनेत्री के साथ एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं. हाल ही में प्रियंका ने न्यूयार्क में इंडियन फूड का रेस्तरां खोला, जिसका नाम उन्होंने SONA रखा है. इस रेस्तरां की कई फोटो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्तरां की कई फोटो शेयर करते हुए एक लंबा सा पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “मैं आपको सामने पेश करने जा रही हूं SONA.”

https://www.instagram.com/p/CMFiW3uDJvd/

प्रियंका चोपड़ा आगे लिखती हैं: मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड हूं. न्यूयार्क में यह मेरा रेस्तरां जहां मैंने इंडिन फूड के प्रति अपने प्यार को उजागर किया है. इस रेस्तरां में आपको इंडियन फूड और फ्लेवर्स मिलेंगे. इसके शेफ हैं हरी नायक जोकि एक बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं. जिन्होंने जायकेदार और कई खास तरह के मेन्यू तैयार किया है. SONA के बहाने मैं आपको अपने देश के शानदार खाने के सफर पर ले चलती हूं.” एक्ट्रेस ने आगे कहा: “यह इस महीने के अंत तक खुलेगा. मैं आप लोगों का इंतजार कर रही हूं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में बार-बार क्यों आती हैं भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं? समझिए बड़ी वजहें

नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित रसुवा जिले में भोटेकोशी-ल्हेन्डे खोला...