महाराष्ट्र के परभणी और अकोला ज‍िले में आज रात से लगेगा लॉकडाउन

फीचर्डमहाराष्ट्र के परभणी और अकोला ज‍िले में आज रात से लगेगा लॉकडाउन

Date:


महाराष्ट्र के परभणी और अकोला ज‍िले में आज रात से लगेगा लॉकडाउन

मुंंबई: महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना के नए मामलों के मद्देनजर राज्‍य के परभणी और अकोला जिले में आज रात से लॉक डाउन की घोषणा की गई है. परभणी जिले में रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, इसी क्रम में अकोला जिले में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है.

जलगांव सिटी में जनता कर्फ्यू
इसके अलावा जलगांव सिटी में भी शुक्रवार रात 8 बजे सोमवार सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू है. लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा को इजाजत दी गई है. गौरतलब है कि परभणी में अब तक 9114 कोरोना के मरीज मिले हैं. गुरुवार को कल एक दिन में 57 मरीज मिले थे, यहां एक्टिव केस अभी तक 1020 है जबकि कुल 303 मौतें हो चुकी हैं.

नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन
इससे पहले, गुरुवार को नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. इस घोषणा में कहा गया था कि सब्जियां, फ्रूट शॉप, मिल्‍क बूथ जैसी जरूरी सेवाएं लॉकडाउन के दौरान जारी रहे. महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया था कि राज्‍य में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या बढ़ने के कारण राज्‍य के कई हिस्‍सों में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है.

उद्धव ने दिए सख्ती के निर्देश
सीएम उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को ही कहा था कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा. सरकारी जेजे अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका की पहली खुराक लेने के बाद ठाकरे (60) गुरुवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे.उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से घूमने से बचने का आग्रह कर रही है. महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...