मेरठ की नवीन मंडी से निकली कोरोना की आग नहीं पड़ रही ठंडी

उत्तर प्रदेशमेरठ की नवीन मंडी से निकली कोरोना की आग नहीं पड़ रही...

Date:


मेरठ की नवीन मंडी से निकली कोरोना की आग नहीं पड़ रही ठंडी

  • मंगलवार को कोरोना वायरस की चपेट में आने से 8वीं मौत पर मचा हड़कंप
  • कमिश्नर ने कोरोना का सेंटर बने नवीन मंडी को शिफ्ट पर करने पर जताई नाराजगी

मेरठ।कोरोना आउटब्रेक के केस मेरठ में बढ़ते ही जा रहे हैं. मंगलवार को कोरोना पेशेंट की मौत हो गई है.ब्रह्मपुरी के रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है.मेरठ में अब तक 8 लोगों की जान कोरोना की जद में आने से चली गई है. इसकी पुष्टि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.आर सी गुप्ता ने की है. गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित का इलाज करने वाले न्यूट्रिमा हाॅस्पिटल के सीनियर डाॅक्टर विश्वजीत बेंबी को क्वारंटीन कर दिया गया है.साथ ही अस्पताल की ओपीडी को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. मेरठ में अब तक कुल 167 मरीज हो गए हैं.

पार्षद का भाई कोरोना पॉजिटिव
सोमवार रात आई रिपोर्ट में शहर के वार्ड 69 के भाजपा पार्षद के छोटे भाई में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. हेल्थ डिपार्टस्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित को अपने साथ मेडिकल ले गई और कोविड अस्पताल में आइसोलेट करा दिया गया है. बीजेपी के पार्षद शहर के शीशमहल इलाके में रहते हैं. नगर निगम की टीम क्षेत्र को सैनिटाइज करने में जुटी है. पुलिस ने इलाके को नया हाॅटस्पाॅट मानते हुए सील कर दिया है.

लोगों की डीएम से कफ्र्यू लगाने की मांग

पिछले तीन दिनों में कोरोना के ताबड़तोड़ पेशेंट मिलने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए है. आगरा की तरह मेरठ की स्थिति न हो जाए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उधर, शहर के लोगों में नवीन सब्जी मंडी को शिफ्ट न करने को लेकर नाराजगी उठी है. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इन सब बातों को देखते हुए शहर के लोगों ने डीएम से अब कफ्र्यू लगाने की मांग की है.

मंडी शिफ्ट ना होने पर कमिश्नर बिफरीं
मेरठ में सबसे ज्यादा केस नवीन मंडी में मिले है. बावजूद इसके वहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. कमिश्नर अनीता मेश्राम ने कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए महानगर के बीच से सब्जी मंडी शिफ्ट न होने पर नाराजगी जताई है. दो दिन के अंदर मंडी को शिफ्ट करने के आदेश उन्होंने दिए है. कमिश्नर ने नवीन मंडी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में सब्जी मंडी को एलआईसी ग्राउंड कंकरखेड़ा व जागृति विहार मेंशिफ्ट करने की बात कही है. बैठक के दौरान डीएम अनिल ढींगरा, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एडीएम सिटी अजय तिवारी सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह और मंडी सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related