संघ लोक सेवा आयोग ने टाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

एजुकेशनसंघ लोक सेवा आयोग ने टाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Date:


संघ लोक सेवा आयोग ने टाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

नई दिल्ली: कोरोना महामारी संकट को देखते हुए 31 मई को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को टाल दिया गया है। यूपीएससी ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा की नई तारीखों का जब निर्णय होगा तो उम्मीदवारों को करीब 30 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि 31 मई को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया है। कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी तीसरे चरण के लॉकडाउन के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए आयोग की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

यूपीएससी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, ‘‘प्रतिबंधों को बढ़ाने का संज्ञान लेते हुए आयोग ने निर्णय किया है कि वर्तमान में परीक्षाएं आयोजित करना और साक्षात्कार लेना संभव नहीं होगा।’’ इसने कहा कि 31 मई को होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 को आगे के लिए टाला जाता है। विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘जब भी परीक्षा की अगली तिथि पर निर्णय किया जाएगा, तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों को कम से कम 30 दिन पहले सूचित कर दिया जाए।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...