किसान महापंचायत में बोले केजरीवाल, जो किसान आंदोलन के खिलाफ वो देश के गद्दार

फीचर्डकिसान महापंचायत में बोले केजरीवाल, जो किसान आंदोलन के खिलाफ वो देश...

Date:


किसान महापंचायत में बोले केजरीवाल, जो किसान आंदोलन के खिलाफ वो देश के गद्दार

जींद: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में किसानों से कहा, “जो किसान आंदोलन के खिलाफ हैं वो देश के गद्दार हैं और जो किसान आंदोलन के साथ हैं वो देशभक्त हैं”.

नहीं डरते किसी सजा से
केजरीवाल ने आगे कहा, ”मुझसे नाराज होकर केंद्र सरकार वाले संसद में एक बिल लेकर आये, किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए सजा दे रहे हैं. दिल्ली में चुनी सरकार की बजाय सारी ताकत LG को दे दी. बीजेपी के सांसदों ने संसद में कहा कि किसानों का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सजा दे रहे हैं. बीजेपी वालों को कहना चाहता हूं कि किसान आंदोलन के लिए केजरीवाल की जान भी चली जाए, हम किसी सजा से डरते नहीं हैं.

किसान आंदोलन का समर्थन हर देशभक्त का फ़र्ज़
केजरीवाल ने आगे कहा ,”हर देशभक्त का फर्ज है कि किसान आंदोलन का समर्थन करे, जो किसान आंदोलन के खिलाफ़ हैं वो देश के गद्दार हैं और जो किसान आंदोलन के साथ हैं वो देशभक्त हैं. मैं किसानों के समर्थन में हर कुर्बानी देने को तैयार हूं. किसान मुझे छोटा भाई, बेटा मानते हैं, मुझे केंद्र सरकार की सजा की परवाह नहीं है. जिंदगी का एक ही सपना है कि भारत को जीते जी नंबर 1 देश बनाना है. 5 साल में दिल्ली बदलकर दिखाई है, भगवान से मेरी सेटिंग है, मुझे इस पृथ्वी से तब तक मौत नहीं आएगी, जब तक मैं भारत को दुनिया का नंबर 1 देश न देख लूं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related