केंद्र का दावा, राज्यों से वेंटिलेटर की मांग नहीं

फीचर्डकेंद्र का दावा, राज्यों से वेंटिलेटर की मांग नहीं

Date:


केंद्र का दावा, राज्यों से वेंटिलेटर की मांग नहीं

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बेड, और कई महत्वपूर्ण दवाओं की कमी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। लेकिन इन शिकायतों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन का दावा है कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है।

केंद्र सरकार के पास हैं वेंटिलेटर
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं, उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है।

अनुभव की बात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि 2021 में 2020 के मुकाबले भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है, उसकी गति तेज़ है। लेकिन 2021 में आपके (डॉक्टरों) पास कई सौ गुना ज़्यादा अनुभव है और हम बीमारी की गंभीरता को अच्छी तरह समझ चुके हैं। हमारे पास आज पहले के मुकाबले ज़्यादा आत्मविश्वास है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related