Pakistan: भूकंप से भारी तबाही, 80 से ज्यादा घर ढहे 200 परिवार हुये बेघर

इंटरनेशनलPakistan: भूकंप से भारी तबाही, 80 से ज्यादा घर ढहे 200 परिवार...

Date:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान से बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है, जहाँ 5.2 की तीव्रता आये भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। जानकारी के अनुसार इस भूकंप की चपेट में आकर बलूचिस्तान के खुजदार जिले में 80 घर गिर गये हैं, जिनमें रह रहे 200 परिवार अब बेघर हो गये हैं। वहीं मौसम विभाग ने इसके बाबत जानकारी देते हुये बताया कि भूकंप का केंद्र औरनाजी के पास था, यह भूकंप के झटके सुबह 11.55 पर महसूस किये गये।

वहीं लोंगो ने जानकारी देते हुये बताया कि इस भूकंप के झटके करीब आधा मिनट तक महसूस हुये हैं, वहीं भूकंप आते ही वह घरों को छोड़कर मैदान की ओर भागे, जिससे वह अपनी जान बचा सके। वहीं थोड़ी देर बाद भी इस भूकंप के झटके महसूस होते रहें। वहीं इस भूकंप से औरनाजी का एक बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है, वहीं इस भूकंप में 80 घर पूरी तरह तबाह हो गये, वहीं यह मकान अधिकतर कच्चे थे।

वहीं इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि ज्यादातर लोग घरों से बाहर थे, वहीं जो अंदर थे वह समय रहते बाहर निकल आये। इसके साथ ही प्रशासन ने प्रभावित जगहों पर राहत सामग्री पहुँचाना शुरू कर दिया है, इन राहत सामग्री में टेंट, चादर, पीने का पानी, खाद्य आदि शामिल है। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य टीमें भी प्रभावित क्षेत्र की ओर भेजी गयी हैं, वहीं प्रभावित क्षेत्र पहाड़ी है, जिस वजह से राहत टीमों को पहुँचने में देरी हो रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...