China: चीन में कोविड से मचा हाहाकार, लागू की गयी कड़ी पाबंदियां

इंटरनेशनलChina: चीन में कोविड से मचा हाहाकार, लागू की गयी कड़ी पाबंदियां

Date:

चीन में इन दिनों कोरोना ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है, जहाँ विश्व की महाशक्ति चीन कोविड के आगे घुटने टेकते हुये नजर आ रहा है। दूसरी ओर अब चीन में कड़ी पाबंदियां भी लागू कर दी गयी हैं, जहाँ लोगों को घर में सामान की डिलेवरी लेने से भी मना किया जा रहा है। बता दें कि बीते 9 मई को चीन में कोरोना के 3,475 मामले सामने आये थे, इसके साथ ही वहाँ अभी तक 5191 लोंगो की मृत्यु कोविड के चलते हो चुकी है।

बात करें अगर सरकारी नाकामी तो चीन में इस बार हालात बहुत खराब है, साथ ही सरकार ने वहाँ जीरो कोविड नीति लागू की है, जोकि फेल होती दिखाई दे रही है। वहीं चीन के महत्वपूर्ण शहर शंघाई में डेढ़ माह से लॉकडाउन है, जहाँ लोंगो को नोटिस द्वारा सूचित किया गया है कि वह लोग अपने घरों से बिल्कुल भी न निकले। वहीं वहाँ पर अब नये आदेश के मुताबिक किसी को भी सामान की डिलीवरी लेने की छूट नहीं है, ऐसे में लोंगो का आक्रोश अब सरकार के प्रति बढ़ रहा है।

वहीं लोगों ने सरकार की जीरो कोविड नीति पर सवाल उठाते हुये कहा है कि हमें जितना डर कोरोना से नहीं लग रहा है, उतना डर सरकार की नीतियों से लग रहा है, क्योंकि सरकार ने यहाँ मौजूद सभी इमारतों, पार्क, पब्लिक आदि को पूरी तरह से बन्द कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related