Solar Plant: अंतरिक्ष में बनेगा सोलर प्लांट, ब्रिटेन कर रहा तैयारी

इंटरनेशनलSolar Plant: अंतरिक्ष में बनेगा सोलर प्लांट, ब्रिटेन कर रहा तैयारी

Date:

ब्रिटेन के इस अनोखी तरकीब की चर्चा हर जगह हो रही है, जहाँ उसने 2050 तक ग्रीन हाउस के गैसों के एमिशन को शून्य पर लाने के लिये अभी से कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार वह अन्तरिक्ष में सोलर पावर स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिये उसके साथ 50 ब्रिटिश तकनीकी संगठनों ने हाथ मिलाया हुआ है।

बता दें कि ब्रिटेन ने पिछले साल ही इस दिशा में विकल्प तलाशने की पहल शुरू कर दी थी, वहीं उनका मानना है कि वहाँ सोलर प्लांट विकसित करने की सभी तकनीकें मौजूद हैं। दूसरी ओर ब्रिटेन की इस तैयारी के अनुसार इस प्लांट को बनाने का पूरा कार्य रोबोट करेंगे, इसके साथ ही 2035 तक इसके जरिये धरती में बिजली पहुँचायी जायेगी।

दूसरी ओर यह पॉवर प्लांट कई मील लंबा होगा, जिसे अंतरिक्ष तक पहुँचाने के लिये 300 रॉकेट काम में लगेंगे। इसके साथ ही यह एक बार निर्माण के साथ ही यह सूर्य के साथ-साथ पृथ्वी का चक्कर भी काटेगा, वहीं यह प्लांट धरती में विकसित सोलर प्लांट की भांति ही कार्य करेगा। इसके साथ ही यह अन्य पावर प्लांटों की अपेक्षा 13 गुना अधिक बिजली बनायेगा, इसके साथ ही इस पावर प्लांट में मौसम संबंधी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अंतरिक्ष में सूरज हमेशा दीप्तमान रहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...