Nepal: लुम्बिनी पहुँचे PM मोदी, रखी कई परियोजनाओं की आधारशिला

इंटरनेशनलNepal: लुम्बिनी पहुँचे PM मोदी, रखी कई परियोजनाओं की आधारशिला

Date:

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर PM मोदी आज नेपाल के दौर पर हैं, जहाँ आज सुबह 10:30 पर वह नेपाल के लुम्बिनी पहुँचे। वहीं PM का स्वागत हेलीपैड पर नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा ने किया, इसके बाद दोनों PM माया देवी मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की। वहीं इसी पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने पुष्करिणी तालाब, पवित्र बोधि वृक्ष की परिक्रमा और पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही PM मोदी ने आज नेपाल में भारत की पहल पर स्थापित हो रहे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर हेरिटेज की आधारशिला भी रखी, वहीं इस सेंटर में बौद्ध परंपरा से संबंधित विषयों पर रिसर्च किया जायेगा। इसके बाद PM मोदी यहाँ आयोजित 2566 वें बुद्ध जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे, जहाँ वह इस दौरान बौद्ध विद्वानों, भिक्षुओं के बीच अपनी बात भी रखेंगे।

दूसरी तरफ PM मोदी की इस यात्रा को नेपाल के साथ भारत के रिश्ते को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही नेपाल और भारत के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें भारत और नेपाल के बीच मैत्री सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही PM के सम्मान के लिये एक भोज भी रखा गया है, जिसमें पूरी नेपाली कैबिनेट सम्मलित होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related