Gorakhpur News Today: गोरखपुर में अनियंत्रित डंफर ने पांच मजदूरों को रौंदा,तीन की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेशGorakhpur News Today: गोरखपुर में अनियंत्रित डंफर ने पांच मजदूरों को रौंदा,तीन...

Date:

गोरखपुर। सीएम योगी के विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा मोहद्दीपुर रेलवे कॉलोनी के पास हुआ। जिसमें तेज स्पीड अनियंत्रित डंफर ने पांच मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों केा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार तड़के 3.30 बजे मोहद्दीपुर -पैडलेगंज पर सड़क मरम्मत का काम हो रहा था।

Read also: Ghaziabad News Today: नर्सिग की छात्रा के साथ कैब चालक ने किया दुष्कर्म, हाइवे पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जिसमें दो मजदूर सड़क पर सफेद पट्टी बना रहे थे। जबकि अन्य मजदूर सड़क किनारे सो रहे थे। सड़क मरम्मत के लिए पिकअप पास में ही खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंफर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित डंफर ने पांच मजदूरों को कुचल दिया। जिन मजदूरों को कुचला है उनके नाम  अर्जुन चौहान और राजेश चौरसिया है। जबकि जो मजदूर सड़क किनारे सो रहे थे। उनके नाम गंगाराम, शैलेंद्र और उसके छोटे भाई कुलदीप हैं। हादसे में गंगाराम, अर्जुन और शैलेंद्र की मौत हो गई। पांचों मजदूरों को कुचलने के बाद डंफर रेलवे कालोनी में बने मकान को तोड़ता हुआ पेड़ से टकरा गया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना मिलते पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंंचे। बताया जाता है कि अगर डंफर पेड़ से नहीं टकराता तो यह करीब 20 मजदूरों की जान ले लेता। क्योंकि मोहद्दीपुर और पैडलेगंज के बीच सड़क किनारे टेंट डालकर रहते हैं और यहीं पर सोते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...