Health: शहतूत से घट सकता है आपका वजन, जानें कैसे कम होगा मोटापा

हेल्थHealth: शहतूत से घट सकता है आपका वजन, जानें कैसे कम होगा...

Date:

हमने आमतौर पर शहतूत का स्वाद कभी कभी न जरूर चखा होगा, लेकिन क्या हम इसके कई फायदों के बारें में जानते हैं? आइए बात करते हैं शहतूत के उन्हीं फायदों के बारें में- 

एक छोटा सा फल, कई गुणों से भरपूर- 
इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है, जहाँ लू से बचने के लिये हम कई उपाय करते हैं, वहीं शहतूत को खाने से लू के व्यापक प्रभाव से बचा जा सकता है। बता दें कि शहतूत की तासीर ठंडी होती है, वहीं इसमें कैल्शियम, आयरन, डायटरी, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। वहीं गर्मियों में इसे खाने से हृदय स्वस्थ रहता है और रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है, साथ ही शरीर का वजन घटाने में भी विशेष लाभकारी है। 

इन तरीकों से शहतूत को आजमा करके वजन करें कम- 
शहतूत को हम रेगुलर डाइट में शामिल करके अपना वजन कम कर सकते हैं, क्योंकि इसको खाने के बाद भूख लगना कम हो जाती है। बता दें कि शहतूत में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जिससे इसको खाने के बाद पेट भरा-भरा महसूस होता है। वहीं शहतूत खाने से ओवरइटिंग से बचाव होता है, क्योंकि इसे खाने के बाद भूख जल्दी नहीं लगती है।

इसके साथ ही शहतूत की पत्तियां भी वजन घटाने में विशेष लाभ देती हैं, जोकि शरीर के फैट को कम करती हैं। वहीं शहतूत की पत्तियों को चाय के रूप में सेवन करके लिया जा सकता है, इनका रोजाना सेवन करने से मोटापे को दूर किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related