चुनावी हार से सबक लेने की जरूरत: सोनिया गाँधी

फीचर्डचुनावी हार से सबक लेने की जरूरत: सोनिया गाँधी

Date:


चुनावी हार से सबक लेने की जरूरत: सोनिया गाँधी

कोविड के कारण कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव टला

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की सोमवार को हुई बैठक में साफ कह दिया कि पार्टी के अगले अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल तैयार हो गया है. हालांकि पार्टी के कुछ नेताओं की राय के बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया. CWC ने ये फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए लिया. इसके अलावा सोनिया गांधी ने आज चुनाव नतीजों पर चुप्पी तोड़ते हुए बैठक में कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों के परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस में चीजों को दुरुस्त करना होगा. उन्होंने कहा कि चुनावों में हुई हार के कारणों को जानने के लिए छोट-छोटे समूह गठित किए जाएंगे.

हार से सही सबक लेने की जरूरत
चुनाव के नतीजों पर सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को हार से सही सबक लेने की जरूरत है और ये जानना जरूरी है कि ऐसे नतीजे क्यों आएं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में हमें एक भी सीट नहीं मिली, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रही. उन्होंने कहा, “हमें इन गंभीर झटकों का संज्ञान लेने की जरूरत है. यह कहना कम होगा कि हम बहुत निराश हैं. मेरा इरादा है कि इन झटकों के कारण रहे हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटे का समूह का गठन करूं और उससे बहुत जल्द रिपोर्ट ली जाए.”

Read also: असम के नए मुख्यमंत्री के रूप हिमंत बिस्व सरमा ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

नतीजों से निराश
उन्होंने कहा कि अगर मैं कहूं कि इन नतीजों से निराश हूं तो ये वास्तविकता पर पर्दा डालने जैसा होगा. उन्होंने कहा, “ये समझने की जरूरत है कि हम इतनी बुरी तरह से चुनाव कैसे हार गए. इन सवालों के कुछ असहज करने वाले सबक जरूर होंगे, लेकिन अगर हम वास्तविकता का सामना नहीं करते, अगर हम तथ्यों को सही ढंग से नहीं देखते तो हम सही सबक नहीं लेंगे. नतीजों के बारे में पार्टी के चुने हुए नेता वर्किंग कमिटी को हारने का कारण बताएंगे. असम पर बात जीतेन्द्र सिंह, पश्चिम बंगाल पर जितिन प्रसाद, पुडुचेरी और तमिलनाडु पर दिनेश गुंडूराव और तारिक अनवर केरल पर जानकारी देंगे.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...