World Boxing Championship : भारत की एक और बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप से कमाया सोना

स्पोर्ट्सWorld Boxing Championship : भारत की एक और बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग...

Date:

बिजनेसबाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क 

बॉक्सिंग लीजेंड मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल, लेखा सी. के बाद भारत की एक और बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में अपने नाम का डंका बजाया, युवा बॉक्सर निखत ज़रीन ने वह कारनामा कर दिखाया जो अब से पहले भारत की चार महिला बॉक्सर कर चुकी हैं. निखत ने भारत को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 10 वां स्वर्ण पदक दिलाया है, इससे पहले मैरीकॉम 6 बार यह कारनामा कर महानतम बॉक्सर्स में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं. सरिता देवी, जेनी आरएल, लेखा सी. ने एक एक बार यह कारनामा किया है.

Also Read : IPL 2022 : हारकर भी बाज़ीगर बना KKR, लखनऊ दो रनों से मिली जीत

गुरुवार को हुए 52 किग्रा. कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में निखत ज़रीन का सामना थाईलैंड की जिटपॉन्ग से हुआ जिसे निखत ने एकतरफा तौर पर को 5-0 से से अपने नाम कर भारत को 10वां गोल्ड दिलाया। पूरे मुकाबले के दौरान जिटपॉन्ग निखत के हमलों का ढंग से जवाब नहीं दे पाईं। बाउट की शुरुआत ही निखत ने जिटपोंग को राइट हैंड से जैब मारते हुए की. इसके बाद उन्होंने अपने विरोधी को संभालने का कोई मौका नहीं दिया। 

इससे पहले सेमीफाइनल में भी उन्होंने 5-0 से जीत शानदार दर्ज की थी जिसके आखिरी चार राउंड में सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था. निखत ने उसी सेमीफाइनल के प्रदर्शन को फाइनल में भी दोहराया.निखत 2019 की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक तक पहुंची थी.   

Also Read : Sports News : शिखर भी बने फ़िल्मी दुनिया का हिस्सा

25 साल की निकहत जरीन पांचवीं महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. बॉक्सिंग लीजेंड मैरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में 6 बार गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है. भारत की ओर से वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में एमसी मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा सी. गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. अब इस लिस्ट में युवा बॉक्सर निकहत जरीन का भी नाम जुड़ गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related