ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्ठी चतुर्थी व्रत का आयोजन होता है, वहीं इसे एकदंत संकष्ठी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन भगवान गणेश की आराधना की जाती है। वहीं आज के दिन भगवान गणेश की आराधना करना विशेष फलदायी होता है, आज के दिन विधि-विधान से उनका पूजन करना चाहिये।
यह है पूजा का शुभ मुहूर्त-
आज के दिन की चतुर्थी तिथि कल यानी 18 मई को सुबह 11 बजकर 36 मिनट से शुरू हो गयी थी, जोकि 19 मई को शाम 08 बजकर 36 तक रहेगी। वहीं जिन भक्तों को व्रत और पूजा करना है वह इसी दौरान पूजा को कर लें।
ऐसे करें पूजा-
सर्वप्रथम सबसे पहले उठकर स्नान करें, इसके बाद भगवान गणपति का ध्यान लगावें। वहीं पूजा करने के लिये एक चौकी पर साफ पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और इसके भगवान गणपति को स्थापित करें।
वहीं ठीक इसके बाद पूरे स्थान को गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें, अब भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान को रोली इत्यादि लगायें और पुष्प, सुपारी, लौंग, मिठाई एक साथ अर्पित करें। इसके बाद भगवान को अत्यंत प्रिय मोदक का भोग लगायें, इसके बाद धूप अगरबत्ती से भगवान गणेश की आरती करें।

