PM मोदी पहुँचे जापान, क्वॉड 2022 में लेंगे हिस्सा

इंटरनेशनलPM मोदी पहुँचे जापान, क्वॉड 2022 में लेंगे हिस्सा

Date:

PM नरेंद्र मोदी रविवार रात क्वॉड समिट में हिस्सा लेने के लिये जापान रवाना हो गये थे, जिसके बाद वह आज सुबह टोक्यो पहुँचे हैं। वहीं टोक्यो में उनका भव्य स्वागत हुआ है, जहाँ भारतीय मूल के लोंगो ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा 40 घंटे की यात्रा है, जहाँ वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे।

इसके साथ ही वह इसी दौरान आयोजित क्वॉड सम्मेलन सहित 23 अन्य बैठकों में भी भाग लेंगे, जहाँ वह 35 बिजनेस लीडर्स और कई कंपनियों के CEO से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी जापानी PM फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर जापान पहुँचे हैं, जहाँ दोनों के बीच भारत-जापान के स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।  

वहीं PM नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम की बात करें तो वह जापानी बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक, सुजुकी मोटर्स के एडवाइजर के साथ बैठक आदि में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही क्वॉड बैठक के साथ-साथ PM नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक अहम बैठक करेंगे, जहाँ दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मुद्दे पर भी अहम बात होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related