Blast: काबुल में मजार-ए-शरीफ के पास हुआ विस्फोट, 16 लोंगो की हुई मृत्यु

इंटरनेशनलBlast: काबुल में मजार-ए-शरीफ के पास हुआ विस्फोट, 16 लोंगो की हुई...

Date:

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को देर शाम धमाकों से दहल गयी है, जहाँ एक मस्जिद और उत्तरी शहर मजार ए शरीफ के पास यात्री वैन में 3 धमाके हुये हैं। वहीं मस्जिद में हुये विस्फोट में 5 लोंगो की जान चली गयी है, इसके साथ ही कई लोग घायल भी हो गये हैं। वहीं काबुल के एक अस्पताल ने ट्वीट करते हुये लिखा है कि उसे इस विस्फोट से 5 शव और एक दर्जन से अधिक घायल लोंगो के शव मिले हैं, जिसके बाद विस्फोट की भयावहता का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

इसके साथ ही उत्तरी बल्ख प्रान्त में हुये विस्फोट में 9 लोंगो की जान गई है, यह विस्फोट वैन में किये गये हैं, इसके साथ ही इस घटना में 15 लोग घायल भी हुये हैं। इसके बाबत जानकारी देते हुये बल्ख प्रान्त के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने रायटर को बताया कि शिया समुदाय को टारगेट करके हमला किया गया है, जोकि अफगानिस्तान में अल्प संख्या में है।

इसके साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालते ही यहाँ ये घटनाएं बढ़ गयी हैं, जहाँ तालिबान सरकार की नाकामी साफ दिखाई दे रही है, वहीं इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है जोकि शिया समुदाय को हमेशा टार्गेट करके हमले करवाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related