Education: इग्नू के जून सत्र 2022 की परीक्षाओं की हुई घोषणा, इन तारीखों को होगा आयोजन

एजुकेशनEducation: इग्नू के जून सत्र 2022 की परीक्षाओं की हुई घोषणा, इन...

Date:

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों की जून सत्र की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही इनके आयोजन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं। बता दें कि जारी कार्यक्रम के अनुसार जून टीईई परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई से किया जायेगा इसके साथ ही यह परीक्षाएं 5 सितंबर 2022 तक चलेंगी।

वहीं यह परीक्षाएं निर्धारित तारीखों के दिन 3-3 घंटों की दो पालियों में होगी, जहाँ यह सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। इसके साथ ही इस विस्तृत कार्यक्रम को इग्नू की ऑफिशियल साइट ignou.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है, वहीं इग्नू ने इन तारीखों को अभी संभावित बताया है। वहीं इन परीक्षाओं में जिन छात्रों को सम्मलित होना है, उनके लिये जल्द ही परीक्षा फॉर्म शुरू किया जायेगा। वहीं यह छात्र ignou.ac.in पर जाकर इस फॉर्म को भर सकेंगे।

इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिये कुछ दिशा निर्देश भी जारी किये हैं, जिनमें कहा गया है कि छात्रों के लिये यह जरूरी है कि उनका पंजीकरण वैध हो साथ ही यह समयबद्ध भी होना चाहिये। इसके साथ ही छात्रों के कार्यक्रम के अनुसार ही सम्बद्ध पाठयक्रमों में सत्रीय कार्य निर्धारित संख्या और सही समय पर जमा हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related