ब्रिटिश प्रधानमंत्री Boris Johnson की शराब स्कैंडल से बढ़ी मुसीबत, पियक्कड़ सांसद पिंचर ने सौंपा इस्तीफा

इंटरनेशनलब्रिटिश प्रधानमंत्री Boris Johnson की शराब स्कैंडल से बढ़ी मुसीबत, पियक्कड़ सांसद...

Date:

लंदन। अपनी शराब पार्टी से चर्चाओं में रहने वाले ब्रिटिश  प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अब एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए है। एक और शराब स्कैंडल ने अब बोरिस जानसन की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। संसद में टोरी सदस्यों के बीच अनुशासन बनाने की भूमिका में रहने वाले क्रिस पिंचर अपनी शराबी हरकतों के कारण प्रधानमंत्री जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। क्रिस पिंचर ने अपने इस्तीफा में लिखा है कि उन्होंने रात में काफी शराब पी थी। उन्होंने खुद को और अन्य लोगों के सामने शर्मिंदा होते देखा। वहीं शराब के नशे में उन्होंने कई लोगों से अभद्र व्यवहार भी किया। इसके लिए वो अपसे से और संबद्ध लोगों से माफी मांगते हुए इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह कंजरवेटिव पार्टी के सांसद बने रहेंगे और संसद में जॉनसन का समर्थन भी जारी रखेंगे। 
प्रधानमंत्री जॉनसन 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास के बाहर मीडिया से बचते नजर आए। उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या वह पिंचर को पार्टी से निलंबित करेंगे। इस पर वे चुप्पी साध गए। लेकिन अब पिंचर के इस्तीफे के बाद जॉनसन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 

Read also: Breaking News Today: नूपुर की आँखे नोचने वाला बयान देने वाले दो मौलाना गिरफ्तार

बता दें पिछले महीने जॉनसन को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था। जो कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में सरकारी आफिस में आयोजन करने की जांच से जुड़ा था। हाउस ऑफ कॉमन्स में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने को लेकर कंजरवेटिव पार्टी के सांसद को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कंजरवेटिव पार्टी अध्यक्ष ओलिवर डावडेन ने पिछले सप्ताह हालिया उपचुनावों में टोरियों की दो सीट पर हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है।
52 वर्षीय क्रिस पिंचर ने रात को कंजरवेटिव पार्टी के उप मुख्य सचेतक के रूप में पद छोड़ा है। अपने इस्तीफे में उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने रात में बहुत अधिक शराब पी ली थी और खुद और अन्य लोगों को शर्मिंदा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...