Sri Lanka Crisis Live Updates: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पेट्रोल डीजल की किल्लत,घरों से काम करने की सलाह

इंटरनेशनलSri Lanka Crisis Live Updates: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में...

Date:

नई दिल्ली। भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और श्रीलंका के हालात इस समय काफी खराब हैं। दोनों ही देश भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। श्रीलंका के पास तेल खरीदने का रुपया नहीं है। इस कारण अब देश में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी हो गई है। दो सप्ताह से बंद पड़े स्कूलों को आगे एक और सप्ताह अब बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं अब कामकाजी लोगों को अपने घरों से काम करने की सलाह दी है। 

Read also: श्रीलंका के महान खिलाड़ी जयवर्धने के ड्रीम टी20 टॉप-5 में बुमराह शामिल

श्रीलंका बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा कि ईंधन की खेप मंगाने के उपाय जारी है। लेकिन रुपयों की कमी है। केंद्रीय बैंक के पास तेल खरीदी के भुगतान के लिए 12.50 करोड़ डॉलर बचे हैं। विजेसेकरा ने अप्रवासी नागरिकों से अपील की है कि वो अनौपचारिक माध्यमों के स्थान पर बैंकों के माध्यम से कमाई देश में भेजें। उन्होंने अप्रवासी नागरिकों से मुद्रा की कमी दूर करने में मदद की अपील की हैै। 

Read also: अभी भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल हो सकते हैं मैक्सवेल : मैकडॉनल्ड

बताया जाता है कि ईंधन लेकर शुक्रवार को एक विमान श्रीलंका पहुंच सकता है। इस बारे में ऊर्जा मंत्री विजेसेकरा ने बताया कि एक विमान 40 हजार मीट्रिक टन डीजल कोलंबो लेकर पहुंच सकता है। जबकि एक अन्य विमान आगामी 22 जुलाई को पेट्रोल लेकर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल डीजल की कई अन्य खेप आने वाली हैं। लेकिन 58.7 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। श्रीलंका में तीन घंटे तक बिजली कटौती शुरू हो गई है। बिजली संयंत्रों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन न होने और आर्थिक तंगी के कारण कई महीने से श्रीलंका में बिजली—ईंधन और आवश्यक चीजों की भारी कमी के कारण सब कुछ ठप पड़ा हुआ है। ईंधन की कमी के चलते श्रीलंका में स्कूल एक दिन के लिए बंद हुए थे। शहरी क्षेत्रों में दो सप्ताह से स्कूल बंद हो रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि स्कूल शुक्रवार तक बंद रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...