‘ताउते’ चक्रवात गोवा के तटीय इलाकों से टकराया

फीचर्ड‘ताउते’ चक्रवात गोवा के तटीय इलाकों से टकराया

Date:


‘ताउते’ चक्रवात गोवा के तटीय इलाकों से टकराया

नई दिल्ली: अरब सागर में बन रहा साइक्लोन ‘ताउते’ भीषण रूप ले चूका है. ‘ताउते’ चक्रवात गोवा के तटीय इलाकों से टकरा गया है. ऐसे में पूरे दिन तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. इसी के साथ गुजरात में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं.

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘ताउते’ को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय करने को कहा. इसके साथ ही बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. वहीं, अस्पतालों में कोविड प्रबंधन, वैक्सीन कोल्ड चेन और पावर बैक अप और चक्रवात के कारण संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक दवाओं के भंडारण के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए.

आशंका जताई गई है कि 150 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हवाएं की स्पीड इससे ज्यादा भी हो सकती है. लक्षद्वीप में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है. केरल में गुरुवार रात से बारिश जारी है. कई जिलों में राहत शिविर बनाए गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 18 मई को गुजरात के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related