Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 311

हेल्थUttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज,...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में एक ओर जहां चार धाम की यात्रा चल रही हैं वहीं दूसरी ओर कांवड़ यात्रा की तैयारी भी जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच कोरोना संक्रमण ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढने लगी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर चार जिलों में ही कोरोना के 29 नए संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 41 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 311 तक पहुंच गई है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 93742 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर 733 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Read also: Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी सरकार, हेलीकाप्टर से होगी पुष्पवर्षा

राज्य में कोरोना संक्रमण के 29 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक देहरादून जिले में 15 हैं। जबकि  हरिद्वार में सात, ऊधमसिंह नगर में चार, नैनीताल जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना मरीजों की अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। यह एक अच्छी बात है। वहीं 41 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 89825 हो गई है। इस समय प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 3.81 प्रतिशत  है। जबकि रिकवरी दर 95.82 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Read also: Sidhu Moose Wala Case Update: देहरादून के होटल में बना था पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्लान

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related