African Swine Fever: रूद्रपुर में सात सुअरों में मिला अफ्रीकन स्वाइन फीवर का वायरस, विभाग अलर्ट

हेल्थAfrican Swine Fever: रूद्रपुर में सात सुअरों में मिला अफ्रीकन स्वाइन फीवर...

Date:

रूद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। जिले से लिए गए 15 सैंपलों में से सितारगंज, काशीपुर,दिनेशपुर के सात सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने सभी पालकों के सूअरों को आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू पाए जाने वाले इलाकों में सर्विलांस का कार्य शुरू किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल में स्वाइन फीवर की आशंका के चलते कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले से सूअरों के 15 सैंपल जांच को भेजे गए थे। पशुपालन विभाग के पास आई रिपोर्ट में सात सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। विभाग की ओर से सितारगंज, काशीपुर और दिनेशपुर में अन्य जगहों के सूअरों के सैंपल लिए जा रहे हैं। 

Read also: Wuhan Corona Cases: वुहान में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, लोगों पर लगने लगी पाबंदियां

पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एसबी पांडेय ने बताया कि 18 जुलाई को सूअरों के सीरम सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि अभी सूअरों में वायरस नहीं फैला है। किसी भी सूअर में बुखार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। किसी सूअर की स्वाइन फीवर के चलते मौत होती है तो किडनी भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि स्वाइन फीवर की पुष्टि होने के बाद सूअरों में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल अभी स्थिति सामान्य है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related