Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में उत्तराखंड में मिले 284 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 1180

हेल्थUttarakhand Corona Update: 24 घंटे में उत्तराखंड में मिले 284 कोरोना संक्रमित,...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 284 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 152 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। राहत की बात है कि अभी तक एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं,सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में इस समय 1301 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि इससे पहले प्रदेश में 1180 संक्रमित मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत बुधवार को 1524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। देहरादून में सबसे अधिक 164, हरिद्वार में कोरोना संक्रमित 20, नैनीताल में 41, अल्मोड़ा में 15,ऊधमसिंह नगर में 17, बागेश्वर और चंपावत में दो-दो, चमोली में 10, पिथौरागढ़ में एक, पौड़ी में पांच,टिहरी में चार मरीज, रुद्रप्रयाग में तीन मरीज मिले हैं। उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर इस समय 94.79 फीसदी है और संक्रमण दर 15.71 फीसदी दर्ज की गई है।

Read also: Wuhan Corona Cases: वुहान में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, लोगों पर लगने लगी पाबंदियां

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाल ली है। उन्होंने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्मिकों का उत्साहवर्धन कर टीकाकरण को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड टीकाकरण को आए लोगों से बातचीत की। सचिवालय में कोरोना टीकाकरण अभियान की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उपस्थित थीं।  ऋषिकेश में एसपीएस राजकीय अस्पताल में आरपीएफ महिला समेत सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया है। सरकारी अस्पताल के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिसमें एक महिला आरपीएफ, एक महिला ढालवाला,एक महिला गंगानगर, एक युवक गुमानीवाला,एक युवक श्यामपुर,एक युवक नंदू फार्म के अलावा एक युवक इंदिरानगर का शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में 18 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related