Bangladesh Cricket : साक़िब ने फिर संभाली बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी

स्पोर्ट्सBangladesh Cricket : साक़िब ने फिर संभाली बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी

Date:

अपने लगातार खराब प्रदर्शन से परेशान होकर बांग्लादेश की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले मोमिनुल हक की जगह बांग्लादेश ने अपने सबसे कामयाब हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व में कप्तानी कर चुके सकीबुल हसन को एकबार फिर यह ज़िम्मेदारी सौंपी है वहीँ लिटन दास को उपकप्तान नामित किया गया है।

Also Read :  French Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कप्तान के रूप में साकिब के नाम की पुष्टि की है। बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, मैंने साकिब से बात की और उन्होंने अपनी उपलब्धता बता दी है इसलिए उनसे बेहतर टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए कोई और नाम नहीं है. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के बाद बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के खिलाफ एक सीरीज खेलना है। हालाँकि उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि साकिब दोनों श्रंखलाओं में उपलब्ध रहेंगे या नहीं। 

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि मोमिनुल हक़ के अचानक कप्तानी से हटने के फैसले ने BCB को थोड़ा चिंता में डाल दिया। उन्होंने कहा कि मोमिनुल से उन्हें कोई परेशानी नहीं थी लेकिन वह अपने बल्लेबाज़ी पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करना चाह रहे थे इसलिए हमें उनके फैसले को स्वीकारना पड़ा. उन्होंने कहा कि साकिब अगर कप्तानी से इंकार करते तो फिर हमें लिटन दास के साथ जाना पड़ता। हम चाहते हैं कि लिटन उपकप्तानी में कप्तान साकिब के अनुभवों को सीखें ताकि आने वाले दिनों में हमारे पास कप्तानी का विकल्प मौजूद रहे.

Also Read :  India vs SA: बायो बबल के नियम हुए आसान

जहाँ तक साकिब की बात है तो कप्तानी उनके लिए नयी बात नहीं है. 2017 में उन्होंने कप्तानी संभाली थी और उस ज़िम्मेदारी को दो साल तक निभाया था लेकिन सट्टेबाज़ी के एक मामले में उनपर एक साल का प्रतिबन्ध लगा दिया गया था, साकिब की गलती यह थी कि जिस सट्टेबाज़ ने उनसे संपर्क किया था उसकी उन्होंने बोर्ड को रिपोर्ट नहीं की थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...