दयाशंकर के मुताबिक, पुलिस से ही विकास को सूचना मिली की पुलिस आ रही अरेस्ट करने
दबिश से पहले बुलवाए थे विकास दुबे ने शूटर
यूपी में इन दिनों विकास दुबे के नाम की चर्चा जोरों पर है. 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले विकास को पुलिस 48 घंटे से ज्यादा बीतने पर अरेस्ट नहीं कर सकी है. इसे लेकर शहीद पुलिसकर्मियों और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. हालांकि पुलिस ने विकास के एक साथी को अरेस्ट किया है जिसने पुलिस को बहुत सी चौंकाने वाली जानकारी दी है. कल्याणपुर पुलिस ने शनिवार देर रात उसे मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट किया है.
पुलिस पर हमले के समय साथ थे
पुलिस पर हमले के समय विकास के साथ था.उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था. उसने पुलिस को बताया कि विकास ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह मेरे नाम है. उसने यह दावा भी किया कि पुलिस की दबिश से पहले विकास के पास एक फोन आया था. इस अलर्ट ने गैंगस्टर को सतर्क कर दिया और उसे पर्याप्त समय दिया ताकि वह घात लगाकर पुलिस पर हमला कर सके, उसने लोगों को इकट्ठा किया और गोला-बारूद जमा किया. उसने 25-30 लोगों को बुलाया। उसने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं. मैं मुठभेड़ के समय घर के अंदर बंद था इसलिए कुछ नहीं देखा. उसने यह भी बताया कि विकास दुबे ने उसकी लाइसेंस बंदूक छीन कर फायरिंग की थी. एसटीएफ दयाशंकर से गहन पूछताछ कर रही है. इस बीच, पुलिस ने विकास पर इनाम 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है.विकास के 18 साथियों पर भी 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है.
विकास ने एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा किया था
कानपुर जिले के चौबेपुर इलाके के राहुल तिवारी के ससुर लल्लन शुक्ला की जमीन पर विकास ने जबरन कब्जा कर लिया था. राहुल ने कोर्ट में विकास के खिलाफ केस दर्ज कराया। 1 जुलाई को विकास ने साथियों की मदद से राहुल को अगवा कर लिया और बंधक बनाकर पीटा. जान से मारने की धमकी भी दी. राहुल ने थाने में इसकी शिकायत की थी.
थाना प्रभारी के साथ हाथापाई की थी
पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष आरोपी विकास के घर पहुंचे.यहां विकास ने उनके साथ हाथापाई की. इसके बाद थानाध्यक्ष ने राहुल की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और खुद के साथ हुई बदसलूकी की चर्चा भी किसी से नहीं की. बाद में अधिकारियों के आदेश पर चौबेपुर थाने में विकास पर केस दर्ज हो गया. गुरुवार देर रात पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची थी.यहां सीओ, 3 एसआई, 4 कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। इनके अलावा, 2 गांववाले, 1 होमगार्ड और 4 पुलिसवाले घायल हो गए थे.

