Indian Women Hockey Team: सविता बनीं कप्तान, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला हॉकी टीम का एलान

स्पोर्ट्सIndian Women Hockey Team: सविता बनीं कप्तान, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला...

Date:

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम टीम की घोषणा कर दी है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा, भारतीय टीम को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है । टीम की कप्तानी सविता करेंगी जबकि और अनुभवी डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान बनाया गया है. 

टीम में गोलकीपर सविता और रजनी एतिमारपू शामिल हैं। रक्षा पंक्ति में दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता को जगह मिली है, मिडफील्डर के रूप में  निशा, सुशीला चानू पुखरंबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर और सलीमा टेटे के साथ टीम में रखा गया है। वहीँ फॉरवर्ड लाइन में बहुत अनुभवी वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी और युवा संगीता कुमारी को जगह मिली है. 

Read also: Ishan Kishan Ranking: ईशान किशन को ICC रैंकिंग में मिला स्थान

गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड से हार के बाद चौथे स्थान पर रहा था। हालांकि, अपने पहले एफआईएच प्रो लीग में एक प्रभावशाली अभियान के बाद, जहां वे अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहे, भारतीय टीम बर्मिंघम में पदक जीतने की मज़बूत दावेदार है.टीम चयन के बारे में बोलते हुए, मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक अनुभवी टीम को चुना है और खिलाड़ियों का मानना ​​है कि इस बार पदक जीतने के उनके अच्छे अवसर हैं “. शोपमैन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम उत्साहित है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related