CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत का कमाल जारी, लालरिननुंगा ने दिलाई एक और स्वर्णिम सफलता

स्पोर्ट्सCWG 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत का कमाल जारी, लालरिननुंगा ने दिलाई एक...

Date:

महिलाओं के बाद बारी थी पुरुषों की और जेरेमी लालरिननुंगा ने निराश नहीं किया। मीराबाई चानू के बाद जेरेमी लालरिननुंगा ने इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को एक और सुनहरी सफलता दिला दी, भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है. जेरेमी लालरिननुंगा ने स्नैच में 140 किलो समेत कुल 300 किलो का भार उठाया. वहीं क्लीन एंड जर्क में लालरिननुंगा ने 160 किलो वज़न उठाया. हालाँकि लालरिननुंगा 165 किलो भी उठाना चाहते थे मगर इससे चूक गए.

जेरेमी ने 300 किलो का भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया कीर्तिमान भी बना दिया. इस स्पर्धा का सिल्वर मैडल सामोआ के नेवो ने जीता, नेवो ने कुल 293 का भार उठाया. गोल्ड के लिए क्लीन एंड जर्क में अपने तीसरे प्रयास में वो 174 किलो का भार उठाने की कोशिश कर रहे थे मगर नाकाम रहे. जेरेमी के इस गोल्ड के साथ ही भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी तक 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल 5 मेडल हो गए हैं. ये सारे मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आये हैं . 

Read also: Jharkhand Cash Scandal: कांग्रेस से निलंबित झारखंड के 3 विधायक गिरफ्तार, गाड़ी में मिला था 50 लाख कैश

आज की बाकी प्रतियोगिताओं बात करें तो भारत की महिला बॉक्सर निकहत जरीन भी रिंग में उतरेंगी.  इसके अलावा बैडमिंटन में भारत की मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच शुरू हो चूका है. बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली महिला क्रिकेट को जगह मिली है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...