एशिया कप: भारत-पाक की भिड़ंत 28 अगस्त को

स्पोर्ट्सएशिया कप: भारत-पाक की भिड़ंत 28 अगस्त को

Date:

जबसे पडोसी पाकिस्तान से दिव्पक्षीय श्रंखला का सिलसिला समाप्त हुआ है इन दोनों चिर प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबला सिर्फ मल्टी नेशन प्रतियोगिताओं में नज़र आता जिनका आयोजन ICC टूर्नामेंट्स या फिर एशिया कप में ही देखने को मिलता है, इसलिए दोनों देशों के क्रिकेट फैंस को भारत और पाक्सितान के बीच होने वाले किसी भी मुकाबले का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार होता है. तो फैंस के लिए मज़े की बात यह कि दोनों ही टीमें जल्द ही आपस में भिड़ने वाली है क्योंकि अगस्त में खेले जाने एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा हो गयी और कार्यक्रम के मुताबिक इन दोनों रवायती हरीफ़ों के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महासंग्राम होगा। बता दें कि यह एशिया कप श्रीलंका में खेला जाना था लेकिन वहां के राजनीतिक हालात बहुत खराब हैं इसलिए एशिया कप को यूएई स्थानांतरित कर दिया गया है. जारी शेड्यूल के मुताबिक एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा.  

Read also: IND vs WI 2nd T20: ओबेद मैककॉय के आगे बेबस हुए भारतीय बल्लेबाज़, दूसरा टी-20 5 विकेट से गंवाया

टूर्नामेंट में बांग्लादेश, मेज़बान श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान की टीम भी हिस्सा ले रही है और साथ ही एक क्वालिफायर टीम भी एशिया कप में खेलती दिखेगी. टीमों को दो ग्रुप में विभाजित गया है. भारत और पाकिस्तान के साथ क्वालिफायर टीम ए ग्रुप में है. वहीं बी ग्रुप में श्रीलंका,अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रखा गया है. एशिया कप का पहला मैच 27 अगस्त को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान होगा. 

बताते चलें 2018 में खेले गए एशिया कप को भारत ने जीता था, फाइनल में उसने बांग्लादेश को पराजित किया था. 2016 में भी भारत का एशिया कप कब्ज़ा था. इसका मतलब यह हुआ कि टीम इंडिया के पास इसबार हैट्रिक जमाने का मौका है. एशिया कप के सभी मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे.भारतीय टीम 7 बार एशिया कप जीत चुकी है जबकि पड़ोसी पाकिस्तान ने बार एशिया कप जीता है. पाकिस्तान ने आखिरी बार एशिया कप 2012 में जीता था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...