- बिकरु गांव रविवार को पहुंचे थे पुलिस के आलाधिकारी, नहीं लौटे है गांव में 80 परसेंट ग्रामीण
- आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा, यह किसी आतंकी वारदात से कम नहीं
- पुलिस ने की घर से तलाशी ली तो वहां से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है, 2 किलो विस्फोटक भी मिला
अमित बिश्नोई
कानपुर में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. रविवार को आलाधिकारी एक बार फिर बिकरु गांव पहुंचे थे.जमींदोज हो चुके विकास दुबे के घर का निरीक्षण किया.उन्होंने कहा विकास ने आतंकी वारदात जैसी घटना को अंजाम दिया है. वो जहां भी होगा हम उसे पकड़कर रहेंगे. उसके साथ आंतकियों जैसा सलूख किया जाएगा.Kanpur Encounter
बम से मौत की नींद सुलाना चाहता था विकास
पुलिस ने रविवार को विकास दुबे के घर से तलाशी ली. यहां हथियारों का बड़ी मात्रा में जखीरा बरामद हुआ है. उसके घर से 2 किलो विस्फोटक भी बरामद हुआ है. पुलिस को घर के अंदर बने बंकर से 6 तमंचे, 25 कारतूस मिले हैं. साथ ही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान और बड़ी मात्रा में कील बरामद की है.पुलिस ने बताया कि विकास दुबे घर को बम से उड़ाकर पुलिस को नुकसान पहुंचाना चाहता था.Kanpur Encounter
राजस्थान, हरियाणा और बिहार में टीमें जुटीं
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अलर्ट मोड में है. यूपी के साथ अन्य राज्यों जैसे की राजस्थान, हरियाणा और बिहार में हमारी टीमें लगी हुई है.वो जहां कही भी होगा जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा.नेपाल बार्डर में भी टीमें लगी हुई है.

