CWG क्रिकेट: भारतीय लड़कियों के हाथों से फिसला गोल्ड

स्पोर्ट्सCWG क्रिकेट: भारतीय लड़कियों के हाथों से फिसला गोल्ड

Date:

किस्मत ने अगर थोड़ा साथ दिया होता और टीम के पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने थोड़ी हिम्मत दिये होती तो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट के फाइनल में भारतीय लड़कियों के हाथ से गोल्ड न फिसलता मगर ऐसा न हो सका और बाज़ी ऑस्ट्रेलिया ने मार ली जिसने 9 रनों से जीत हासिल कर टीम इंडिया की लड़कियों के सपनों को तोड़ दिया. भारत को अंतिम ओवर जीत के लिए 11 रनों की आवश्यकता थी और दो विकेट हाथ में थे, यह कोई मुश्किल काम नहीं था मगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेस जोनासेन ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी से यह काम होने नहीं दिया और 20वे ओवर की तीन गेंदों में दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक जीता दिया। 

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट खोकर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया, टीम इंडिया ने हालाँकि लक्ष्य का अच्छी तरह पीछा किया लेकिन अंत में बाज़ी उनके हाथ से निकल गयी और पूरी टीम 19.3 ओवरों में 152 रनों पर आउट हो गयी. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्ज़ ने 33 गेंदों में 33 रन बनाये। इन दोनों बल्लेबाज़ों के अलावा और कोई भी बैट्समैन अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका. इन्फॉर्म चल रही स्मृति मंधाना फाइनल में नाकाम रहीं और सिर्फ 6 रन ही बना सकी. यहीं हाल शेफाली वर्मा का रहा जो सिर्फ 11 राण बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के लिए Ashleigh Gardne ने तीन और Megan Schutt ने दो विकेट चटकाए। 

Read also: CWG 2022 HOCKEY: भारतीय लड़कियों ने 16 साल बाद जीता पदक

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Beth Mooney 8 चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेल कर टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर करने वाली बल्लेबाज़ रहीं. कप्तान Meg Lanning ने 26 गेंदों में 36 रन बनाये मगर वो दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गयीं। इसके आलावा Ashleigh Gardner ने 25 और Rachael Haynes ने नाबाद 18 रन बनाये। भारत के लिए स्नेह राणा और रेणुका सिंह ने दो दो विकेट हासिल किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...