ICC T20 Rankings: रिज़वान ने बाबर की बादशाहत को किया ख़त्म

स्पोर्ट्सICC T20 Rankings: रिज़वान ने बाबर की बादशाहत को किया ख़त्म

Date:

सफ़ेद गेंद की क्रिकेट विशेषकर टी-20 में सुपर फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने 1155 दिनों से टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में चली आ रही बाबर आज़म की बादशाहत को ख़त्म करते हुए उस कुर्सी पर वो विराजमान हो गए हैं. बाबर आज़म को अब दूसरी पोजीशन पर आना पड़ा है. ICC द्वारा जारी टी-20 की ताज़ा रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एडन मार्क्रम तीसरे नंबर पर हैं तो वहीं चौथे नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं. रिजवान से पहले टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने बल्लेबाज़ों में मौजूदा कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान मिस्बाह का नाम है. 

दरअसल बाबर आज़म को एशिया कप में अबतक बल्ले से नाकामी का नुक्सान उठाना पड़ा है वहीँ मोहम्मद रिज़वान लगातार अपने मौजूदा फॉर्म को बरक़रार रखे हुए हैं जिसका उन्हें अब जाकर फायदा मिला कि उन्होंने 1155 दिनों तक इस कुसी से विराजमान अपने कप्तान को हटाने में कामयाबी पायी. वैसे बाबर आज़म और रिज़वान बहुत अच्छे दोस्त भी हैं और हमेशा एक दुसरे को बैक करते हैं. सफ़ेद बॉल क्रिकेट में मौजूदा दौर की यह सबसे कामयाब जोड़ी है.  

ICC रैंकिंग के हिसाब से इस समय मोहम्मद रिजवान के पास 815 प्वाइंट्स हैं तो वहीं बाबर आजम के पास 794 अंक. सूर्यकुमार यादव को दक्षिण अफ्रीका के मारक्रम ने पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है, उनके 792 प्वाइंट्स हैं वहीँ सूर्या कुमार 775 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं. डेविड मलान इस सूची में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. नंबर 6 पर ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच, 7 नंबर पर न्यूज़ीलैंड के डेवोन कॉन्वे , श्रीलंका के पथुम निसानका नंबर 8 पर, यूएई के मुहम्मद वसीम नंबर 9 पर और नंबर 10 पर रीज़ा हेंड्रिक्स काबिज़ हैं .

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related