अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले भारत दौरे पर आने वाली कंगारुओं की टीम से तीन मुख्य खिलाडी बाहर हो गए हैं, यह तीन खिलाडी हैं मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और मार्क स्टोइनिस। इनकी जगह अब नेथन एलिस, डैनियल सैम्स और शॉन ऐबट को अब टीम में शामिल किया गया है. बता दें की तीन मैचों की टी 20 शृंखला का पहला मैच 20 सितम्बर को खेला जायेगा। डेविड वार्नर को पहले ही भारत दौरे से आराम दिया जा चूका है, इसका मतलब है औस्ट्रेलिया के भारत दौरा जीत के लिए शायद ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है.
वैसे इन तीनों खिलाडियों को दौरे से ठीक पहले टीम से हटाने की वजह चोट बताई जा रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से दी गयी जानकारी के मुताबिक मिचेल मार्श ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ दूसरे और तीसरे वनडे साथ ही न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीनों वनडे से घुटने की चोट की वजह से बाहर हो गए थे, मार्क स्टॉयनिस को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरेएकदिवसीय के दौरान चोट लगी थी वहीँ भारत दौरे के लिए रवाना होने से पहले मिचेल स्टार्क को भी घुटने की चोट की वजह बाहर होना पड़ा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बयान के मुताबिक सेलेक्टर्स छह दिन के अंदर तीन शहरों में तीन मैच को लेकर चिंतित थे इसलिए इन तीनों खिलाडियों को घर पर रहकर तैयारियां करने के लिए कहा गया है। अपने चार मुख्य खिलाडियों को रेस्ट कराकर ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड के दुसरे खिलाडियों को मैच प्रैक्टिस का अच्छा मौका देना चाहती है. स्टॉयनिस के भारत न आने से अब टिम डेविड के लिए इलेविन में जगह बन जाती है, टीम डेविड ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम में एक नया चेहरा हैं। जॉश इंंग्लस पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐलिस और ऐबट ने भी वनडे टीम में बेहतर प्रदर्शन किया था।

