Gujarat Chunavi Dangal: राघव चड्ढा को सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करेगी AAP!

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: राघव चड्ढा को सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करेगी AAP!

Date:

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बड़े उत्साह में है, उसके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गुजरात  के तूफानी दौरे जारी हैं. कांग्रेस को फिनिश और भाजपा के दिन लद गए का दावा करने वाले केजरीवाल को गुजरात में AAP की सरकार बनती दिखाई दे रही है, ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि गुजरात में अगर अरविन्द केजरीवाल के दावों के मुताबिक उनकी पार्टी की सरकार बन गयी तो राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? क्योंकि पंजाब में तो केजरीवाल ने भगवंत सिंह मान को सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट कर दिया था लेकिन गुजरात को लेकर इस मामले में अभी तक वो खामोश दिखाई दे रहे हैं. 

गुजरात में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार कोई गुजरती होगा या फिर दिल्ली से, यह भी एक बड़ा सवाल है, हालाँकि अब जो खबर आ रही उसके मुताबिक अरविन्द केजरीवाल AAP सांसद राघव चड्ढा पर दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं, इसका मतलब यह हुआ कि केजरीवाल को गुजरात से कोई ऐसा बंदा नहीं मिल रहा है जिसे वो मुख्यमंत्री कैंडिडेट के रूप में प्रॉजेक्ट कर सकें। बता दें कि राघव चड्ढा केजरीवाल के काफी करीबी मानते जाते हैं. चड्ढा की ही देखरेख में इस साल की शुरुआत में पंजाब में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत मिली थी. राघव चड्ढा एक युवा नेता और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। 

बता दें कि केजरीवाल मुफ्त योजनाओं के सहारे गुजरात पर कब्ज़ा करने का सपना देख रहे हैं, वो अपने हर दौरे पर गुजरात के लोगों को अपनी मुफ्त योजनाओं की कहानी बताते हैं कि कैसे दिल्ली वाले इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और अब पंजाब के लोगों को भी उन योजनाओं का लाभ मिलने लगा , इसलिए गुजरात के लोग भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाएं और उन सभी योजनाओं का लाभ उठायें जो दिल्ली और पंजाब में लागू हैं. केजरीवाल 27 साल से सत्ता पर काबिज़ भाजपा को भी अब सिरे से नकार रहे हैं और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को तो बात करने के भी काबिल नहीं समझते। केजरीवाल को लगता है कि उनका दिल्ली और पंजाब वाला फार्मूला गुजरात में भी सौ प्रतिशत काम करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related