बाबर आजम को किसी कोच की ज़रुरत नहीं: रमीज़ राजा

स्पोर्ट्सबाबर आजम को किसी कोच की ज़रुरत नहीं: रमीज़ राजा

Date:

एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्ले से भले ही बुरी तरह नाकाम हो गए हों मगर पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने उनको लेकर जो बयान दिया है उसने बाबर को सुपर से भी ऊपर बना दिया है, रमीज़ ने कहा कि बाबर आज़म वो बल्लेबाज़ हैं जिनको किसी भी कोच की ज़रुरत नहीं. 

बता दें एशिया कप में पाकिस्तानी कप्तान के बैट से एक पचासा नहीं निकला था. टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 30 रन था. नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ भी वो नाकाम रहे थे. बाबर की इस नाकामी का ही असर था कि फाइनल में श्रीलंका ने पाक्सितान को बुरी तरह हराया। दरअसल पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाज़ी बाबर आज़म और रिज़वान के इर्द गिर्द ही घूमती है, बाबर का पूरे एशिया कप  में नाकाम होने से पाकिस्तान को उसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा.  बाबर आज़म की अक्सर भारत के विराट कोहली से तुलना की जाती है हालाँकि बाबर आज़म इसे सही नहीं मानते। उनकी नज़र में कोहली बहुत विराट हैं. 

दरअसल पीसीबी चेयरमैन रमीज ने अपने फैन फोरम पर बात कर रहे थे, उन्होंने फोरम पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने बाबर आजम से बात की है और उन्हें लगता है कि जब वह जबरदस्ती में तेज़ शुरुआत करने की कोशिश करते हैं तो गेंद को अपने शरीर से दूर खेलते है.मेरे हिसाब से उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ अपनी नार्मल क्रिकेट खेलने की ज़रुरत है. बाबर इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें किसी कोच की ज़रुरत नहीं. आप देख सकते हैं कि अपने किताबी कवर ड्राइव से वो 26 साल की उम्र में ही उस्ताद जैसे हो गए हैं. रमीज राजा ने कहा कि बाबर आज़म भी एक इंसान हैं , उन्हें लोगों के हिसाब से क्रिकेट खेलने की ज़रुरत नहीं. वह अपने खेल को बखूबी जानते हैं. अपने खेल में आत्मविश्वास दिखाएं और उनको बैक करें. विश्व कप के लिए बाबर आज़म की फॉर्म में वापसी बहुत ज़रूरी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...