माहेष्मती राम्या की कार से बरामद हुई सौ बोतल शराब

बॉलीवुडमाहेष्मती राम्या की कार से बरामद हुई सौ बोतल शराब

Date:


माहेष्मती राम्या की कार से बरामद हुई सौ बोतल शराब

बॉलीवुड में छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्म करने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन विवादों में घिर गई हैं। जी टीवी एक्ट्रेस की जयललिता पर बनी सीरीज को प्रसारित करने की तैयारी ही कर रहा है कि इसी बीच खबर ये आ रही है कि उनकी एक गाड़ी को पुलिस ने करीब सौ बोतल शराब के साथ अपने कब्जे में ले लिया है।

राम्या ने बाहुबली फिल्म में मां का किरदार निभाया था। जो फैंस ने काफी ज्यादा पंसद किया था। एक्ट्रेस की शोहरत को खराब करने का काम उनके स्टाफ ने किया है, जिसे मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का आरोप है कि राम्या कृष्णन की कार से लिकर (शराब) की बोतलें बरामद हुई हैं।

खबर के अनुसार राम्य कृष्णन की कार को गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था तो ड्राइवर पुलिस से भिड़ गया। इससे पुलिस को शक हुआ । तो पुलिस ने उस एसयूवी की तलाशी ली। गाड़ी से 96 बोतलें शराब की बरामद हुई हैं। घटना के वक्त राम्या कृष्णन की टोयोटा इनोवा कार टीएन 07 सीक्यू 0099 महाबलीपुरम से चेन्नई आ रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related