सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज

बॉलीवुडसुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज

Date:


सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती कुछ देर पहले ही मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। पुलिस ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

अदाकारा रिया चक्रवर्ती ने कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वो श्रद्धा कपूर, कृति सेनॉन, वरुण शर्मा और विवेक ओबरॉय के साथ कलाकार को अंतिम विदाई देने वाले चुनिंदा बॉलीवुड सितारों में से एक थीं।

ऐसी खबरें हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अपने अंतिम दिनों में अदाकारा रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। इन दोनों की नजदीकियों को लेकर मीडिया में भी काफी कुछ छपा था। रिपोर्ट्स की मानें सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से पहले जिन दो लोगों को कॉल लगाई थी, उनमें से एक रिया चक्रवर्ती भी थीं।

मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में 7 बड़े फिल्म निर्माताओं से भी पूछताछ करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माताओं ने बैन कर दिया था। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच अलग-अलग एंगल से कर रही है, ताकि सच सभी के सामने आ सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...