नई दिल्ली: एक्ट्रेस मालविका मोहनन अपने अंदाज और फेशन सेंस से फैन्स के दिलों को जीत लेती हैं. मालविका मोहनन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फोटो और वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां भी बटोरती हैं. हाल ही में मालविका (Malavika Mohanan Photos) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में मलयालम फिल्मों की सुपरस्टार काले बादलों के बीच स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही हैं. मालविका का यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

इस तस्वीर में मालविका मोहनन रेड कलर की बिकिनी पहनकर पूल में आराम फरमा रही हैं. हाल ही में मालविका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक और फोटो पोस्ट की थी. इस तस्वीर में एक्ट्रेस का स्वैग देखने लायक है. फोटो में मालविका रेड कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

