सुशांत के पिता ने कहा, वह ही उसके कानूनी वारिस और परिवार

बॉलीवुडसुशांत के पिता ने कहा, वह ही उसके कानूनी वारिस और परिवार

Date:


सुशांत के पिता ने कहा, वह ही उसके कानूनी वारिस और परिवार

  • उन्होंने कहा, मेरी इजाजत के बिना सुशांत के बारे में बताना गैरकानूनी होगा
  • सीबीआई की टीम आज पहुंचेगी मुंबई, सीन को करेगी रीक्रिएट

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बुधवार को कहा कि वे ही अपने बेटे के कानूनी उत्तराधिकारी हैं. उन्होंने कहा कि सुशांत ने अपने जीवन में जिन वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल्स को रखा था, उनकी सेवाएं ले रखी थीं, वे अब खत्म होती हैं. वे सुशांत के बारे में कुछ भी बताने के अधिकारी नहीं हैं. अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसे पहले मेरी मंजूरी लेनी होगी. सुशांत के परिवार में अब मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं.

री-क्रीएशन इसी वीक में होगा
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बॉलीवुड के दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई करेगी. इसके लिए सीबीआई की टीम गुरुवार शाम तक मुंबई पहुंचेगी. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मुंबई पहुंचकर सीबीआई की टीम को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए होटल में ठहराया जाएगा. सीबीआई की टीम मुंबई पहुंचकर सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर पर सुसाइड सीन को रीक्रिएट करेगी. इसी घर में सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को फंदे से लटका पाया गया था. माना जा रहा है कि इस सुसाइड सीन का री-क्रीएशन इसी हफ्ते में होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...