SSR केस: नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा

बॉलीवुडSSR केस: नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा

Date:


SSR केस: नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 15वां दिन है। सीबीआई के साथ ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच भी तेज रफ्तार से चल रही है। आज सुबह NCB ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा है। खास बात ये है कि रिया के अलावा सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी ने छापा मारा है। इसके साथ ही मिरांडा की गिरफ्तारी भी हो गई है।

सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार
सुशांत केस में आज सुबह रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर छापा मारा। सैमुअल के घर पर 2 घंटे तक छापेमारी चली। अब सैमुअल से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ होगी। उम्मीद की जा रही है कि मिरांडा के जरिए कई राज खुल सकते हैं। सुशांत केस में पहली गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी की टीम ने सुबह दो घंटे छापेमारी कर मिरांडा के घर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए दफ्तर ले जाया गया है।

नहीं मिले कुछ ख़ास सबूत
आज एनसीबी की टीम के साथ ही मुंबई पुलिस की टीम भी सैमुअल के घर पहुंची थी। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन में उनके घर से कोई खास सबूत नहीं मिले हैं। सैमुअल पर आरोप है कि उन्‍होंने शौविक चक्रवर्ती के लिए ड्रग्‍स खरीदे थे। एनसीबी के पास सैमुअल की कॉल हिस्‍ट्री है, जिसमें आरोपी ड्रग पैडलर जैद विलात्रा के साथ बातचीत का जिक्र है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...