नई दिल्ली: सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय अपराध शाखा ने कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि दोपहर में अभिनेत्री को सीसीबी कार्यालय ले जाया गया और इस सिलसिले में पूछताछ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सीसीबी ने अदालत से इस संबंध में तलाशी वारंट हासिल किया है।’’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीबी का एक दल सुबह करीब छह बजे द्विवेदी के आवास पर पहुंचा। सीसीबी ने बुधवार को अभिनेत्री को नोटिस जारी करके पेश होने को कहा था लेकिन द्विवेदी ने वकीलों की एक टीम भेजकर सोमवार तक का समय मांगा था।
पुलिस ने इसके बाद अभिनेत्री को निर्देश दिया था कि वह शुक्रवार को उनके समक्ष उपस्थित हो जाएं। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने पत्रकारों को बताया, ‘‘अब तक इस (मादक पदार्थ) मामले में दो लोगों… रवि और राहुल को गिरफ्तार किया गया है।

